Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » अवकाश प्राप्त पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग।

    अवकाश प्राप्त पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 6, 2026

    लखनऊ। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रेणी के अवकाश प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि वर्तमान में यह सुविधा केवल मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही मिल रही है। इस संबंध में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनके अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सौंपा।

    ज्ञापन में मांग की गई है कि ऐसे अवकाश प्राप्त पत्रकार, जिन्हें एक निश्चित अवधि तक पत्रकार के रूप में मान्यता प्राप्त रही है, उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। इसके अलावा ऐसे अन्य श्रमजीवी पत्रकार, जिनके पास कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) है, उन्हें भी योजना में शामिल किया जाए। अन्य श्रमजीवी पत्रकारों को योजना का लाभ देने के लिए अलग से नियमावली बनाए जाने की मांग भी की गई।

    प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रादेशिक महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिवशरन सिंह, अविनाश शुक्ला, शिव विजय सिंह, टीएन मिश्रा, डीपी शुक्ला और अनिल सैनी शामिल रहे।

    प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव को महोबा में आयोजित यूनियन के प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में पारित प्रस्ताव भी सौंपे। इनमें पत्रकारों के लिए पेंशन की व्यवस्था, पीजीआई में उपचार संबंधी सुविधाओं का सरलीकरण, सस्ती दरों पर आवास एवं भूखंड आवंटन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा प्रेस मान्यता समिति के गठन की मांग शामिल है।

    यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दे रही है। ऐसे में यदि 60 वर्ष से अधिक आयु के अवकाश प्राप्त पत्रकारों को भी इस योजना में शामिल किया जाता है तो उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश बन जाएगा, जहां इस आयु वर्ग के सेवानिवृत्त पत्रकारों को यह सुविधा मिलेगी।

    अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleभनवापुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वस्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।
    Next Article थाना हलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    •पशुओं के टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी होगी, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।

    October 6, 2026

    स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा रेलवे टेक्नीशियन गिरफ्तार

    October 6, 2026

    50 पैरामीटर्स पर आकांक्षात्मक ब्लॉकों की योजनाओं की समीक्षा।

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    लखनऊ

    •पशुओं के टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी होगी, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।

    By P.K. RastogiOctober 6, 20261

    लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में…

    स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा रेलवे टेक्नीशियन गिरफ्तार

    October 6, 2026

    पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश।

    October 6, 2026

    सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा सतोहा मंडल ने कसी कमर

    October 6, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    •पशुओं के टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी होगी, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।

    October 6, 2026

    स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा रेलवे टेक्नीशियन गिरफ्तार

    October 6, 2026

    पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण, सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश।

    October 6, 2026

    सेवा ज्योति यात्रा और शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा सतोहा मंडल ने कसी कमर

    October 6, 2026
    Most Popular

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026111

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683

    राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

    September 30, 202672

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 202646
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.