•बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जांच कर लोगों को दी जा रही दवाएं।
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर:: डुमरियागंज तहसील के भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में बाढ़ का पानी लगातार कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने व जल जनित बीमारियों से बचने के लिए लगातार बाढ़ राहत स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को क्षेत्र के बिशुनपुर औरंगाबाद, आजादनगर,बेतनार,खन्ता,जूड़ीकुइयां,जहदा मुस्तहकम, तेनुई, नेहतुआ, चंदनजोत,गोनकोट कोहल,में स्वास्थ्य शिविर लगा कर लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर जरूरी दवाएं वितरित करते हुए जल जनित बीमारियों से बचने के सुझाव भी दिया गया।
क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों आयोजित स्वास्थ शिविर में गांवों के लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर दवाएं वितरण के साथ ही लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाव के जागरूक करते हुए अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।इसके लिए शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का टू हैंडपंप या फिर पानी उबाल कर उपयोग करें। साफ-सफाई, मच्छरदानी का,उपयोग,फुल स्तीन का सर्ट पहन कर निकलने की सलाह दी।
इस दौरान डॉ.हनुमंत लाल मिश्र, दीपक मधुकर, अजय पाण्डेय,राहुल, राजीव कुमार त्रिपाठी, अंगनू,आदि लोग मौजूद रहे।


