रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।
उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालंगज पर मु0अ0सं0-276/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालंगज को निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालंगज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.10.2026 को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त भीम यादव पुत्र लालबहादुर यादव उर्फ सक्रेटरी निवासी गंगासायर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


