बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय इकाई बस्ती सदर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन प्रेस क्लब सभागार बस्ती में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा शिक्षक हितों के लिए मुझसे जो हो पाएगा, हर संभव मदद कर के लिए तैयार हूँ। शिक्षक समाज का आईना होता है।
जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार है। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इन्द्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया, डॉ दुर्गा प्रसाद सिंह सुमन सागर और संघ मित्रा गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश पाठक और निर्वाचन अधिकारी राम भरत वर्मा की देख रेख में सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सर्व सम्मत से विजय प्रताप वर्मा अध्यक्ष, राजी शरण मंत्री, राकेश चौधरी कोषाध्यक्ष, राम कृष्ण पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सर्वेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर अवलेन्द्र पटेल,विनय चौबे,सुनील कुमार,गिरजेश चौधरी और श्रीमती रेखा चौधरी चुनी गई।
संगठन मंत्री के रूप में नीरज कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमणि विश्वकर्मा, जगनरायण, रामप्रीत और श्रीमती नीरू निर्वाचित हुई जबकि प्रचार मंत्री अमित वर्मा,राम कमल,अमरीन कुमार प्रजापति , नंदलाल और श्रीमती अमित सोनी चुनी गई। एकाउन्टेंट लाल यादव, आडिटर लालमणि यादव और मीडिया प्रभारी अनिल कुमार चुने गये। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
गोष्ठी और अधिवेशन में प्रज्ञा सिंह,अर्चना श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, अमिता वर्मा,संध्या चौधरी,अंजू, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, के के वर्मा उर्फ गुड्डू, ज्ञानदास चौधरी, रमेश चंद्र चौधरी,प्रताप नारायण चौधरी, रवींद्र वर्मा,अजय प्रताप चौधरी,अरविंद यादव, विवेकानंद चौरसिया, इरशाद अहमद, राघवेंद्र सिंह,प्रवीण पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


