गोवर्धन परिक्रमा में तबियत बिगड़ने से रिटायर इंस्पेक्टर की मौत।

Spread the love

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में परिक्रमा में पूंछरी के लौठा के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने से अलीगढ़ निवासी रिटायर इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अधिक मास में ब्रज में श्रद्धालु परिक्रमा लगा पुण्य के भागी बन रहे हैं। लोग इस दौरान ब्रज चौरासी कोस के अलावा गिर्राज महाराज व वृंदावन, राधारानी की परिक्रमा लगा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर विजयपाल सिंह, मूल निवासी इगलास, अलीगढ़ साथियों के साथ गिर्राज महाराज की परिक्रमा दे रहे थे। सुबह करीब चार बजे पूंछरी के लौठा के समीप अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। इसे देख उनके साथी तत्काल उन्हें उपचार को सीएचसी गोवर्धन ले गये। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। साथियों ने बताया कि वह प्रतिमाह गिर्राज परिक्रमा लगाने आते थे। वर्तमान में वह दिल्ली स्थित वेस्ट विनोद नगर में मकान बना कर परिवार के साथ रह रहे थे।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *