Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » लखनऊ के स्याह पहलुओं को कहानी में पिरो रहे बस्ती के गौरव।

    लखनऊ के स्याह पहलुओं को कहानी में पिरो रहे बस्ती के गौरव।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 11, 2026

    -अपराध-कथा, लेखन और एआइ पर साझा किए विचार


    बस्ती। नवाबी तहजीब और अदब के लिए मशहूर लखनऊ की चमक-दमक के पीछे छिपे अपराध और मानवीय रिश्तों के अनकहे पहलुओं को बस्ती के लेखक गौरव कुमार निगम अपनी कहानियों में उकेर रहे हैं। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में ‘कहानियां और करियर’ विषय पर आयोजित विशेष साहित्यिक संवाद में उन्होंने लेखन की चुनौतियों, अपराध-कथा की संभावनाओं और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) के दौर में लेखक की बदलती भूमिका पर विचार साझा किए। उनके नवीनतम अपराध-कथा उपन्यास ‘स्कैंडल इन लखनऊ’ के संदर्भ में लखनऊ के विविध सामाजिक और सांस्कृतिक पक्षों पर भी चर्चा हुई।

      हर्रैया क्षेत्र से जुड़े लेखक और ब्रांड रणनीतिकार गौरव कुमार निगम ने संवाद के दौरान अपनी लेखकीय यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका लेखन गहरे पठन-अनुभव का विस्तार है। उनकी कहानी ‘पतंग और पुरियां’ को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है। इस सम्मान ने उन्हें लेखन के प्रति अधिक गंभीर होने की प्रेरणा दी।

    उन्होंने नए लेखकों के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लेखन के प्रति प्रतिबद्धता को जरूरी बताया। उनके अनुसार, किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए रुचि को जीवन की प्राथमिकता बनाना आवश्यक है।

    उपन्यास ‘स्कैंडल इन लखनऊ’ पर चर्चा करते हुए निगम ने कहा कि लखनऊ की पहचान उसकी तहजीब, नफासत और सांस्कृतिक विरासत से है, लेकिन शहर का एक दूसरा पक्ष भी है। महत्वाकांक्षाएं, रिश्तों के तनाव, संघर्ष, अपराध और मानवीय कमजोरियां भी इसकी सामाजिक तस्वीर का हिस्सा हैं। इन्हीं विरोधाभासों के कारण लखनऊ अपराध-कथा लेखन के लिए समृद्ध परिवेश प्रस्तुत करता है। संवाद में अपराध-कथा को साहित्य की मुख्यधारा से अलग या कमतर मानने की धारणा पर भी चर्चा हुई।

    निगम ने अगाथा क्रिस्टी, सर आर्थर कॉनन डॉयल और देवकीनंदन खत्री जैसे रचनाकारों का उदाहरण देते हुए इस विधा की साहित्यिक परंपरा की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहानी की रचना-प्रक्रिया, लेखकीय पहचान बनाने और लेखन को करियर के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार रखे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बीच लेखक की भूमिका, रचनात्मकता और कहानी व ब्रांड के बीच संबंध जैसे विषय भी संवाद का हिस्सा रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय पुस्तक मेले के संस्थापक मनोज सिंह और लेखक राज वर्मा सहित अन्य लोगों ने गौरव कुमार निगम को पौधा भेंट किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसमाजवादियों ने पुण्य तिथि पर संस्थापक मुलायम सिंह यादव को किया नमन्, वृद्धा आश्रम में फल का वितरण।
    Next Article त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, IG ने नैमिषारण्य में परखी सुरक्षा व्यवस्था।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    समाजवादियों ने पुण्य तिथि पर संस्थापक मुलायम सिंह यादव को किया नमन्, वृद्धा आश्रम में फल का वितरण।

    October 11, 2026

    भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

    October 11, 2026

    सीएम योगी से मिले जिला पंचायत प्रशासक कमल सिंह दोहरे, जिले के विकास पर हुई चर्चा।

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    लखनऊ मंडल

    त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, IG ने नैमिषारण्य में परखी सुरक्षा व्यवस्था।

    By P.K. RastogiOctober 11, 20264

    •मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ सहित प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और…

    लखनऊ के स्याह पहलुओं को कहानी में पिरो रहे बस्ती के गौरव।

    October 11, 2026

    समाजवादियों ने पुण्य तिथि पर संस्थापक मुलायम सिंह यादव को किया नमन्, वृद्धा आश्रम में फल का वितरण।

    October 11, 2026

    भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

    October 11, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, IG ने नैमिषारण्य में परखी सुरक्षा व्यवस्था।

    October 11, 2026

    लखनऊ के स्याह पहलुओं को कहानी में पिरो रहे बस्ती के गौरव।

    October 11, 2026

    समाजवादियों ने पुण्य तिथि पर संस्थापक मुलायम सिंह यादव को किया नमन्, वृद्धा आश्रम में फल का वितरण।

    October 11, 2026

    भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

    October 11, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026151

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026111

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026102

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.