रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। जिला पंचायत प्रशासक कमल सिंह दोहरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर औरैया जिले के विकास कार्यों को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। मुलाकात के दौरान जिले में विकास योजनाओं को गति देने, आम जनता तक शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कमल सिंह दोहरे ने जिले की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के विकास को लेकर भरोसा दिलाते हुए जिला पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए और विकास कार्यों में आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
मुलाकात में विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।इस मौके पर पूर्व सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक,अभय सिंह सेंगर भी रहे


