•कलेक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर बने प्रदर्शन केंद्रों में आमजन को दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी।
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विगत 20 नवंबर, 2026 से प्रतिदिन जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर व तहसील मुख्यालयों पर जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु बनाए गए ई0वी0एम0 तथा वी0वी0पैट प्रदर्शन केंद्रों पर आमजन को मतदान प्रक्रिया की दी जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि मा0 आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संबंधित तहसील मुख्यालयों पर ई0वी0एम0/वी0वी0पैट प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान की प्रक्रिया तथा वीवीपैट में मत की पर्ची देखने की व्यवस्था का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा।


