केके मिश्रा, संवाददाता।
संत कबीर नगर। प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जगह-जगह उनके स्वागत के लिए होर्डिंग-बैनर लगाए गए थे। पूर्व भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ विजय चौबे अपने समर्थकों के साथ होटल सोनी के पास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हजारों कार्यकर्ताओं के साथ फूलमाला उसके साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा पट्टा और पगड़ी पहनकर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने विशाल फूलों की माला लेकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत के दौरान पूरा माहौल नारों से गूंज उठा।
पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की ओर से लगाए गए स्वागत बैनर आकर्षण का केंद्र रहे। बैनर पर लिखा था – प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।


