वृन्दावन में पेट्रोल पंप के सेल्समैनों ने बही-खातों में की छह लाख की हेराफेरी।

Spread the love

मथुरा। वृंदावन में पेट्रोल पंप के छह सेल्समैनों ने ऑनलाइन पेमेंट की फर्जी स्लिप बनाकर व रकम में हेराफेरी कर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पेट्रोल पंप स्वामी ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच जा कर रही है। बुर्जा कॉलोनी, चैतन्य विहार निवासी सत्यपाल सिंह का सत्यपाल सिंह फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।

कुछ समय पहले उन्होंने एक परिचित की सिफारिश पर अपने पंप पर हाईवे के अडूकी रोड आनंद वन सरिता कॉलोनी निवासी सीताराम, गोविंद उर्फ राधाकृष्ण, अलीगढ़ के थाना गौरई क्षेत्र के नगला घना निवासी धर्मवीर, बृजमोहन, दिनेश और अजीत को नौकरी पर रखा था।

आरोप है कि इन सेल्समैनों ने मिलीभगत कर पिछले साल नवंबर और दिसंबर महीने में पंप के कलेक्शन में भारी गड़बड़ी की। शातिर तरीका अपनाते हुए ऑनलाइन पेमेंट की कई फर्जी स्लिप तैयार कीं और कैश पेमेंट को भी बही-खातों में गलत तरीके से दर्ज किया। भनक लगने पर उन्होंने पेट्रोल और डीजल के खातों का मिलान व ऑडिट कराया तो खेल पकड़ में आ गया।

उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी श्लोक कुमार से की। एसएसपी के आदेश पर वृंदावन कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ पीतम पाल का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *