Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » ईशान मिश्रा के सूफियाना सुरों से सजी महफिल, वंदना श्री की प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    ईशान मिश्रा के सूफियाना सुरों से सजी महफिल, वंदना श्री की प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 25, 2026

    – धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ, ढोल-नगाड़ों और शहनाई के स्वरों से गूंजा परिसर
    – खानपान, हथकरघा, हस्तशिल्प और झूलों के आकर्षणों से गुलजार हुआ मेला परिसर

    मथुरा। वृंदावन में सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ की प्रस्तुति के बाद शनिवार को धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में भी ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ हो गया। ब्रज की संस्कृति, लोक परंपराओं, खानपान और हस्तशिल्प के रंगों से सजे उत्सव के पहले दिन भक्ति संगीत और सूफियाना सुरों का अनूठा संगम देखने को मिला। वंदना श्री की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों और पारंपरिक भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया, वहीं सूफी गायक ईशान मिश्रा की सुरीली आवाज ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद हेमा मालिनी, पूर्व राज्य मंत्री रविकांत गर्ग और विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।

    परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

    इस दौरान एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार सिंह, एसीईओ राजीव पांडेय, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र , भाजपा नेता जनार्दन शर्मा, नरदेव चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

    ढोल-नगाड़ों की गूंज, शहनाई के स्वरों और लोकनृत्य करते कलाकारों ने अतिथियों का स्वागत किया। रंग-बिरंगी सजावट और पारंपरिक अंदाज में सजे परिसर में उत्सव की रौनक देखते ही बनी। अतिथियों ने मेला परिसर में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और दुकानदारों से बातचीत भी की।

    इस मौके पर मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ब्रज में वर्षभर जितने पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं, उतने कहीं और देखने को नहीं मिलते। इसके बावजूद ब्रजवासियों को ब्रजरज उत्सव का विशेष इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकांक्षाओं के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

    सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रजरज उत्सव का आयोजन पिछले कई वर्षों से हो रहा है। अब देश के प्रख्यात कलाकार भी इसमें भाग लेने के लिए उत्सुक रहते हैं। वह स्वयं भी यहां कई बार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। एक दिन पहले उन्होंने मां गंगा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। उन्होंने कहा, “यहां के लिए मैं सांसद बाद में, कलाकार पहले हूं।”

    भक्ति संगीत और सूफियाना सुरों ने बांधा समां
    सांस्कृतिक संध्या का आगाज प्रख्यात सूफ़ी गायक ईशान मिश्रा ने अपनी गायकी से महफिल में चार चांद लगा दिए। उनकी आवाज ने श्रोताओं को संगीत के रंग में सराबोर कर दिया।भक्ति से लेकर सूफियाना संगीत तक सजी इस सांस्कृतिक शाम में तालियों की गूंज कलाकारों का उत्साह बढ़ाती रही। उनकी प्रस्तुतियों ने ब्रजरज उत्सव के इस दिन को रानी रानी के भजनों से यादगार बना दिया। राधे अलबेली सरकार , राधे राधे जपा करो, एक राधा एक मीरा दिनों में अंतर क्या आदि प्रस्तुतियों ने भक्ति के इस उत्सव में सुफियाना रंग भर दिए।

    इसके बाद ब्रज की ख्यातिप्राप्त कलाकार वंदना श्री की प्रस्तुतियों ने भक्ति के रस में उपस्थितजनों को आनंदित कर दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और ब्रज संस्कृति पर आधारित शास्त्रीय नृत्य एवं पारंपरिक भजनों के माध्यम से ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया।

    खानपान से हस्तशिल्प तक, मेले में बिखरे आकर्षणों के रंग
    ब्रजरज उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेला परिसर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। खानपान के स्टॉलों पर चटपटे व्यंजनों और विभिन्न स्वादों का आनंद लेने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। वहीं, हथकरघा और हस्तशिल्प के स्टॉलों पर भारतीय कारीगरी, पारंपरिक उत्पादों और सजावटी वस्तुओं की विविधता देखने को मिली। घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर हस्तनिर्मित सामान तक की खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह नजर आया।
    बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले और अन्य आकर्षण मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं।
    गोकुल गांव की थीम पर सजे परिसर में ब्रज के ग्रामीण जीवन, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिल रही है।

    रविवार के कार्यक्रम
    – सौरभ राज जैन – मेरे कृष्ण शाम छह बजे, स्वामी हरिदास प्रेक्षाग्रह वृंदावन
    – दोपहर 2:30 बजे रीना शर्मा नृत्य गायन, धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा
    – दोपहर 3:30 बजे मोहनी कृष्ण दासी भजन गायन, धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा
    – दोपहर 4:30 बजे गिरधर गोपाल शर्मा, लोक नृत्य व गायन, धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा
    – दोपहर 5:30 बजे प्रशांत चतुर्वेदी, सूफ़ी व भजन गायन, धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड मथुरा

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article94 लाख रुपये से बनेगी गणेश मंदिर की मुख्य सड़क।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    94 लाख रुपये से बनेगी गणेश मंदिर की मुख्य सड़क।

    October 25, 2026

    मथुरा में डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार।

    October 25, 2026

    ट्रेन में जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    ईशान मिश्रा के सूफियाना सुरों से सजी महफिल, वंदना श्री की प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    By P.K. RastogiOctober 25, 20268

    – धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड पर ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ, ढोल-नगाड़ों और शहनाई के स्वरों…

    94 लाख रुपये से बनेगी गणेश मंदिर की मुख्य सड़क।

    October 25, 2026

    मथुरा में डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार।

    October 25, 2026

    ट्रेन में जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    October 25, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    ईशान मिश्रा के सूफियाना सुरों से सजी महफिल, वंदना श्री की प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

    October 25, 2026

    94 लाख रुपये से बनेगी गणेश मंदिर की मुख्य सड़क।

    October 25, 2026

    मथुरा में डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार।

    October 25, 2026

    ट्रेन में जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    October 25, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026164

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026107

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202684
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.