👉 मा0 विधायक खलीलाबाद व सीडीओ ने कार्यक्रम में पहॅुचकर नव-दम्पत्तियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद
रिपोर्ट: केके मिश्रा
संत कबीर नगर। “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 136 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया।
सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संत कबीर नगर के 04 विकास खण्ड खलीलाबाद, नाथनगर, पौली तथा हैंसर बाजार के अतिरिक्त 03 नगर पंचायतों हैसर बाजार, खलीलाबाद एवं मगहर से विवाह हेतु वर तथा वधू सम्मिलित रहे।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, मीडिया बन्धु सहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकगण, वर-वधू एवं सम्मानिक आगन्तुकगणों का हार्दिक स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया।
उन्होंने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी सम्पन्न करायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है।
उन्होंने बताया कि यह योजना मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिये सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा, क्योकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया।
उन्होंने बताया कि आज सम्पन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के कुल 136 जोड़ों का जिसमें 132 जोड़ों का हिन्दु धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य/पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया गया तथा 04 जोड़े का मुस्लिम धर्म की परम्परा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में मा0 विधायक खलीलाबाद की गरिमामई उपस्थित एवं आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी हैसर बाजार एवं खलीलाबाद, बाल विकास परियोजना अधिकारी मेहदावल गरिमा पांडेय सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।


