रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना यथा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, मखाना विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास की योजना, हर्बल गार्डेन योजनान्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में पंजीकृत समस्त कृषकों जिन्होने विभिन्न योजनाओं में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पंजीयन कराया है। उन समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि कराये गये कृषक योजना / कार्यक्रम का लाभ पाने के लिए पंजीकरण सम्बन्धित समस्त अभिलेख बिल अथवा कार्यक्रमानुसार निर्धारित अग्रिम कृषक अंश आगामी तीन कार्य दिवसों में कार्यालय में जमा करावें, अन्यथा कि स्थिति में आपको अनइच्छुक मानते हुए आपसे अगले पंजीकृत कृषक को अवसर प्रदान कर दिया जायेगा, फिर आपके द्वारा किया गया कोई भी दावा अमान्य होगा।
जिला उद्यान अधिकारी सिद्धार्थनगर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी।


