•विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने किया प्रतिभाग
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मिनी स्टेडियम हल्लौर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित व झंडारोहण के साथ किया गया।
इस मौके पर अपने मुख्य संबोधन में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं का विस्तार होता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। वही प्रथम सत्र में आयोजित खेलों में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में रवि गौतम प्रथम, अंशु द्वितीय, सुरेंद्र कुमार तृतीय को स्थान प्राप्त हुआ। 100 मी दौड़ बालक वर्ग में साहिल प्रथम, समीर दित्तीय, आदित्य तृतीय, 200 मीटर दौड़ आदित्य प्रथम, संदीप द्वितीय, व आरवी गौतम को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, शिवराज द्वितीय, अयान को तृतीय स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर वर्ग बालिका में लोकनृत्य, लोकगीत, समूह गान अंताक्षरी में कुड़ी को प्रथम स्थान व गौहनिया राज को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा बालक वर्ग जूनियर स्तर में लोक नृत्य, लोकगीत, समूह गान ,अंताक्षरी, एकांकी में कुड़ी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एकांकी में द्वितीय स्थान पर कंपोजिट विद्यालय भारत भारी रहा। प्रतियोगिता के अन्य खेलों में खो खो, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला व संचालन जी एच क़ादिर ने किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान तकिब रिजवी, विनोद उपाध्याय, राकेश पांडे, अरुण चतुर्वेदी, जनार्दन शुक्ला, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अकमल फारुकी, गुलाम हुसैन रिजवी, मुस्ताक अहमद, धर्मराज दुबे, आबिद रिजवी, प्रेम प्रकाश चौबे, अमित मिश्रा, अखिलेश चौधरी, शेष राम यादव, रामदयाल, संतोष सिंघानिया, उदय प्रताप राव, आरिफ उस्मानी, राम सिंह पाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर हरकेश यादव, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


