रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजा टोडरमल पार्क, पुलिस क्लब के निकट, में राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवादल (आरएसएसडी) के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएसडी के राष्ट्रीय संस्थापक संजयपुरी के निर्देशानुसार किया गया।

इस दौरान अमरूद, आंवला, अनार सहित विभिन्न फलदार एवं पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ने कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पेड़-पौधे मानव जीवन का अभिन्न अंग हैं और इन्हीं पर हमारा जीवन निर्भर करता है।
कार्यक्रम में राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवादल (आरएसएसडी) के जिला अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार राव, नगर प्रभारी सुनील कुमार राठौर, अधिवक्ता अनीश कुमार, अधिवक्ता रेशमा खान, जितेंद्र कुमार, विशाल कुमार, अंकित जायसवाल तथा पत्रकार अवनीश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।