रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील सभागार में लौहपुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का सामूहिक शपथ लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। स्वतंत्र भारत के निर्माण और देशी रियासतों के एकीकरण में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी देशवासियों को एकता और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते हैं।
तहसीलदार अजय कुमार मौर्य एवं नायब तहसीलदार राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल के विचार और आदर्श आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
राजस्व निरीक्षक रमेशचंद्र श्रीवास्तव और नायब नाजिर अजय पाठक सहित अन्य वक्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।
इस दौरान हरिशंकर, महेश चंद्र, राजेश श्रीवास्तव, धर्मराज चक्रवर्ती, पवन यादव, राहुल वर्मा, दुर्गा प्रसाद, विवेक, रघुबर प्रसाद, उदयभान, जटाशंकर पाण्डेय, श्रद्धानंद, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय डुमरियागंज में अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने वाले महान राष्ट्रनायक, भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष भारतभारी चंदू चौधरी लालजी शुक्ला, रघुनंदन पांडे, अजय अग्रहरि सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।


