•रवि अहेरिया और विक्की वाल्मीकि बने क्षेत्र उपाध्यक्ष, रजत वाल्मीकि को बनाया क्षेत्र मंत्री।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा में मथुरा जनपद के तीन नेताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें पूर्व जिला मंत्री रवि अहेरिया एवं विक्की वाल्मीकि को ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष तथा वर्तमान महानगर मीडिया सह-संयोजक रजत वाल्मीकि को ब्रज क्षेत्र मंत्री नियुक्त किया गया है।तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा एवं महापौर विनोद अग्रवाल महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि तीनों नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही ब्रज क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


