•गोहानी कला और नौरी में मंदिरों व ग्रामीणों के बीच पहुंचकर निभाया सेवा का संकल्प, लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं भाजपा नेता।
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी।
औरैया। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा नेता एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य राधेश कुमार दिवाकर ने औरैया विधानसभा क्षेत्र के गांव गोहानी कला और नौरी में घर-घर पहुंचकर दीपावली पूजन सामग्री का वितरण किया। उन्होंने गांव के मंदिरों में पूजन सामग्री भेंट करने के साथ ही ग्रामीणों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
राधेश कुमार दिवाकर ने गांवों में लोगों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उनके इस प्रयास को त्योहार के अवसर पर जरूरतमंदों और आमजन के साथ खुशियां बांटने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। गांवों में घर-घर संपर्क और मंदिरों में पूजन सामग्री वितरण के माध्यम से उन्होंने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।
राधेश कुमार दिवाकर लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने के साथ ही वह सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी करते आ रहे हैं।
इस दौरान भाजपा नेता संतोष शर्मा लल्ला सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


