विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Spread the love

मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विकास कुमार ने की। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए न्यायालय परिसर में पौधे लगाए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे हुआ, जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विकास कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनीता सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि वर्तमान और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में अपर जिला जज श्री राम किशोर पाण्डेय, डॉ. पल्लवी अग्रवाल, श्री संतोष कुमार त्रिपाठी, श्री राजेश परासर, श्री अरविंद कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सूर्य कुमार वर्मा सहित न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *