•मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, सुनील कुमार चौहान समर्थकों के साथ सपा में शामिल।
बस्ती। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की मौजूदगी में बूथवार संगठन की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें तथा जरूरतमंदों और पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने मतदाता सूची पर विशेष नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहने पाए।
इस दौरान सुनील कुमार चौहान अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने राम बहाल यादव और लक्ष्मण चौरसिया को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, एजाज अहमद को मजदूर सभा का प्रदेश सचिव नामित किए जाने की जानकारी दी।
बैठक को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, मो. सलीम, आरडी निषाद, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अजीत सिंह, प्रवीण पाठक, इन्द्रावती शुक्ला, आरडी गोस्वामी, जितेन्द्र यादव, सुरेश यादव, संजय गौतम, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, मंशाराम कन्नौजिया, नीलू सिंह और इरशाद अहमद सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करनी होगी। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। यदि बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी जीतेंगे।
इस अवसर पर गुलाब सोनकर, निजामुद्दीन, रजनीश यादव, विवेक यादव, राहुल सिंह, अकबर अली, हनुमान प्रसाद, मोनू यादव, राम बहाल चौधरी, डॉ. रामप्रकाश सुमन, दीनानाथ चौरसिया, नितराम चौधरी, जोखूलाल यादव, गिरीश चन्द्र, मो. अहमद सज्जू, विजय विक्रम आर्य, रामभवन यादव, रमेश गौतम, वैजनाथ शर्मा, उदयराज शर्मा, अखिलेश यादव, मधुबन यादव, गजानन्द पाल, रहमान सिद्दीकी, दीपक आर्य, इकबाल अहमद काजू, रजवन्त यादव, रितेश यादव और राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


