बस्ती पुलिस में चला तबादला एक्सप्रेस, पुरानी बस्ती को मिला नया थाना प्रभारी।

Spread the love

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह तथा जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर दो निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शशांक शेखर राय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक जयदीप कुमार दुबे को थाना पुरानी बस्ती से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन बस्ती भेजा गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों ने अपेक्षा व्यक्त की है कि नई तैनाती के बाद दोनों अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *