रिपोर्ट : संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर चल रहे अपराध-रोधी अभियान के तहत जनपदीय एंटी-थेफ्ट टीम, थाना कोतवाली लोटन पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने तार चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 8 किलोग्राम तार तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली लोटन प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दिनांक 12 नवंबर 2026 को सीकरी बाजार कस्बे से अभियुक्त अजीत पुत्र सुखबीर (निवासी ग्राम बरौली, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़) को गिरफ्तार किया गया।यह मामला थाना कोतवाली लोटन में पंजीकृत मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 305ए, 317(2) बीएनएस से संबंधित है। दिनांक 26 अक्टूबर 2026 की रात्रि को लोटन कस्बे स्थित राजकुमार के कबाड़ की दुकान से अज्ञात चोरों ने तार चोरी की थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि यही अभियुक्त उस चोरी का मुख्य आरोपी था और उसने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा (प्रभारी एंटी-थेफ्ट टीम), उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव व शशिकांत (प्रभारी सर्विलांस सेल), हेड कांस्टेबल संजय कुमार गुप्ता तथा आरक्षी सौरभ कुमार सिंह शामिल रहे। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।


