रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। नशीली दवाओं की अवैध तस्करी पर लगाम कसने के लिए थाना कपिलवस्तु पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक अभियुक्त को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश तथा प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। विनय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष थाना कपिलवस्तु के नेतृत्व में आज दिनांक 14 नवम्बर 2026 को अपराध, अपराधियों और नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मझौली सागर के पास चेकिंग के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार, पुत्र राममिलन, निवासी ग्राम अमवा, पोस्ट परसा बेलहरी, बर्डपुर नंबर-05, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर है। उसकी उम्र करीब 41 वर्ष बताई गई है। उसके कब्जे से 236 अदद एसपीएस्मोनम-प्लस कैप्सूल बरामद किए गए, जिनका वजन लगभग 148.05 ग्राम है। इसके अलावा एक ओप्पो ए6एक्स 5जी मोबाइल फोन, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 55 यू 3335), 894 रुपये नकद तथा ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया गया।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कपिलवस्तु में मुकदमा संख्या 74/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक संदीप यादव (थाना कपिलवस्तु), उप निरीक्षक सामान्य कमल किशोर (एसएसबी 43 बटालियन सी कंपनी अलीगढ़वा), आरक्षी सामान्य दीपक कुमार कन्नौजिया अमन जग्गी (एसएसबी 43 बटालियन सी कंपनी अलीगढ़वा) तथा आरक्षी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (थाना कपिलवस्तु) शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में नशीली दवाओं की अवैध तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस सफलता से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं की तस्करी या बिक्री की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


