बस्ती। किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं को लेकर सरकार को जवाबदेह बनाने और लोकतंत्र व मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस 17 नवंबर को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, किसान अधिकार यात्रा’किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया यादव के संयोजन में यात्रा का शुभारंभ अमोलीपुर स्थित सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर से होगा।
यात्रा के दौरान गांव-गांव किसान चौपाल लगाकर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा में अनियमितता, आवारा पशुओं से फसलों की बर्बादी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद-बीज, बिजली और सिंचाई जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। विश्वनाथ चौधरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर सरकार पर समाधान के लिए दबाव बनाया जाएगा।
यात्रा में राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी अभिषेक दत्त, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद बृजेश कुमार खाबरी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामराज गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, बिंदा चौधरी, शुभम मौर्य और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओम रऊफ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे।

