•फलाहारी महाराज ने लिखा राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा को पत्र
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस में याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि हिंदुओं के गौरव आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या को सजा दिया है ,सभी सनातनी हिंदुओं की अभिलाषा है कि वह मथुरा को भी इसी प्रकार सजा दें ,योगी जी ने सनातनी हिंदुओं का ध्यान रखते हुए बहुत अच्छे-अच्छे आध्यात्मिक कार्य किए हैं , सभी पौराणिक स्थलों को सजा दिया है,सभी सनातनी योगी जी को हिंदुस्तान का गौरव मानते हैं ,उन्होंने क्राइम कंट्रोल करते हुए उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त कर दिया है ,विकास की पटरी पर ला दिया है ।
मधुसूदन दास जी महाराज और अनमोल दास जी महाराज ने कहा कि ऐसे महान पुरुष को मथुरा से चुनाव लड़ाने जरूरी है,जिससे सभी ब्रजवासी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटो से विजय बनाकर इनको पुनः मुख्यमंत्री बनवाने का कार्य करेंगे, योगी आदित्यनाथ जी सभी साधु संतों के लाडले हैं ,इन्होंने संतों का हमेशा सम्मान किया है ,यह गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं और गौ माता के लिए बहुत अच्छे कार्य कर रहे हैं , हम सब बृजवासियों की और साधु संतों की आपसे प्रार्थना है कि मथुरा को योगी जी की बहुत जरूरत है ,संपूर्ण विश्व की निगाहें इस समय मथुरा पर टिकी है, जिस प्रकार अयोध्या सजा है उसी प्रकार मथुरा भी सजना चाहिए यही हमारी अभिलाषा है


