•शहीद स्मारक पर किए पुष्प अर्पित।
रिपोर्ट: सौरभ पाठक।
इगलास (अलीगढ़)। एक निजी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक का गौंडा स्थित बस स्टैंड पर प्रदेश मीडिया प्रभारी ऋषि सारस्वत व अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
गोरई के निकटवर्ती गांव फतेली का बास के निवासी आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज छोंकर के घर एक ब्रह्म भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की करीब 30 गाड़ियों के काफले के साथ आए राज्यसभा सांसद संजय सिंह का टप्पल कट, जट्टारी, सोफा नहर,गोमत, खैर, नयावास,गौंडा व रजावल गांव पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इसके अलावा सांसद संजय सिंह ने गौमत चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह की मूर्ति व खैर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद खैर तहसील भवन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी अंत में फतेली का बास में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर दिल्ली वापस हो गए।
इस मौके पर ब्रज प्रांत प्रभारी कै.विजेंद्र सिंह, पश्चिमी प्रांत प्रभारी रंजना तिवारी,प्रवक्ता राम गुप्ता, जिला अध्यक्ष संजीव कौशिक,महासचिव दीपक चौधरी,स्वदेश पंडित, सिंह,कल्याण सिंह, मनवीर सिंह,शेखर चौहान उदय कमांडो,मोनिका,अशोक,गजेंद्र,ध्रुव,यश आदि मौजूद थे


