•पुरखास गांव में मिला शव, घोरावल थाना क्षेत्र का निवासी था मृतक
रिपोर्ट: दीपचंद शुक्ल।
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में शुक्रवार दोपहर टमाटर के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घोरावल थाना क्षेत्र के बेमौरी गांव निवासी के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
फिलहाल अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।


