रिपोर्ट : राहुल मिश्रा।
सीतापुर। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिसावां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में कुतुबनगर चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह तथा दिवाकर मिश्रा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने वाले 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। विशेष अभियान के तहत उनकी तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने तथा फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।