घर में घुसे चोरों ने युवक को बेहोश कर नकदी-जेवरात उड़ाए, मामला दर्ज।

Vijaydoot News

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रपुर में देर रात चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोर एक घर में घुसकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के दौरान घर के युवक को बेहोश कर दिए जाने का भी आरोप है।

पीड़ित राहुल पाल के अनुसार, रात करीब तीन से चार बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि चोरों ने सो रहे राहुल को किसी नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे कीमती सामान और नकदी के बारे में जानकारी हासिल कर ली।

सुबह परिजनों की नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला और राहुल अचेत अवस्था में पाया गया। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिश्रिख में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर में रखे सोने के कंगन, झाला, हार सहित चांदी के अन्य कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *