बड़े मंगल पर तुरंतनाथ ब्रह्मदेव स्थान पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

Spread the love

सीतापुर। मिश्रिख तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौसिंगपुर में बड़े मंगल के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुरंतनाथ ब्रह्मदेव स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनकामेश्वर सेवा समिति द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

मनकामेश्वर सेवा समिति के सदस्यों में देवेन्द्र मिश्रा, गौरव, अखिलेश त्रिपाठी, विजय तिवारी, दीपक, सज्जन, विनय तथा नितिन मिश्रा (रानू) सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में यतीन्द्र अवस्थी एवं रामगोपाल अवस्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के प्रधानगण एवं समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *