सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: ऑनलाइन ई-रजिस्ट्री फ्रेंचाइजी व्यवस्था के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

Vijaydoot News

मिश्रिख (सीतापुर)। ऑनलाइन ई-रजिस्ट्री फ्रेंचाइजी व्यवस्था के विरोध में सोमवार को मिश्रिख तहसील के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अधिवक्ताओं के साथ बैनामा लेखक एवं स्टाम्प वेंडर भी शामिल रहे।
प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप निबंधक, मिश्रिख को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन ई-रजिस्ट्री फ्रेंचाइजी व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने से पारंपरिक रजिस्ट्री प्रणाली प्रभावित होगी तथा अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित करने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *