केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया-चेतन को लोहगढ़ किले ले जाकर पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट।

Vijaydoot News

पुणे। केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में लगी है। इसी क्रम में रविवार को दोनों आरोपी, सिया गोयल और चेतन चौधरी को कड़ी सुरक्षा के बीच लोहगढ़ किले ले जाया गया, जहां पुलिस ने घटनाक्रम को समझने के लिए सीन रिक्रिएट किया। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किले में आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई।

इधर, सिया और चेतन का एक नया वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है, लेकिन इससे इस बात के संकेत मिले हैं कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों के रिश्ते की जानकारी उनके परिवारों को भी क्रिकेट मैच के दौरान साथ देखे जाने के बाद हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चेतन की वह बाइक जब्त कर ली है, जिससे वह घटना वाले दिन लोहगढ़ किले पहुंचा था। इसके अलावा उसकी हुडी, हेडफोन और अन्य सामान भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं, पुलिस ने सिया के माता-पिता से लगभग 12 घंटे तक और उसके भाई से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की है। उधर, मामले में न्याय की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम कैंडल मार्च भी निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *