नैमिषारण्य क्षेत्र में आवारा पशुओं से दहशत का माहौल: सांड के हमले से दो युवक गंभीर घायल।

Spread the love

सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते रविवार को उत्तर वार्ड संख्या-2 और पूरब वार्ड संख्या-2 में एक उग्र सांड के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बाबू सैनी पुत्र पप्पू और रवि तिवारी पुत्र भरोसे लाल तिवारी अपने-अपने कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान एक उग्र सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने दोनों को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांड को वहां से खदेड़कर दोनों घायलों को बचाया। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा पशुओं का गलियों और मुख्य मार्गों पर घूमना रहता हैं, जिससे राहगीरों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमेशा खतरे में बनी रहती है।

उनका कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *