डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

Spread the love

राया (मथुरा)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत राया स्थित गोपाल जी मैरिज होम, गोधरपुर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य करता है तथा बूथ की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने की। इस अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। अभियान संयोजक मुकेश वार्ष्णेय ने स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि वरिष्ठ नेता शिव शंकर शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री संजय दीक्षित, मंडल अध्यक्ष रामकुमार, प्रभारी सुरेश तरकर, अनिल चौधरी, जगमोहन पाठक, पारस ठाकुर, अंकुर देवा, अजय जाटव, निर्मला बघेल, अनिल तरकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सतपाल चौधरी ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा संगठन को और अधिक मजबूत कर वर्ष 2027 में प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *