गोवर्धन क्षेत्र के गांवों में सपा नेता गोल्डी भैया का चला जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से मांगा समर्थन।

Spread the love

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 के ग्राम पैठा, जंगली एवं आन्यौर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने महेश चन्द्र शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।

ग्रामीणों ने बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय समाज के सभी वर्गों को सम्मान और युवाओं को बेहतर अवसर मिले थे। वहीं कुछ लोगों ने वर्तमान व्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त करते हुए परिवर्तन की आवश्यकता बताई।

महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के विश्वास और सहयोग के बल पर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान में समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *