नेपाल तस्करी से पहली लाल मिर्च की बड़ी खेप जब्त, तीन साइकिलें भी बरामद।

Spread the love

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने नेपाल भेजे जाने की तैयारी में रखी गई लाल मिर्च की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन साइकिलों के साथ तीन बोरी और छह बोरी खुली लाल मिर्च कब्जे में लेकर कस्टम विभाग को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोनौली के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार को करीब 3:40 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेष फरेन्दा पंचायत भवन जाने वाले मार्ग पर नो-मैन्स लैंड के पास तीन साइकिलों पर लावारिस हालत में रखी लाल मिर्च की खेप बरामद हुई।

प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने आशंका जताई कि लाल मिर्च को अवैध रूप से नेपाल तस्करी के लिए रखा गया था। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त माल को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश सिंह और कांस्टेबल ऋषिमुनि राय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *