नैमिषारण्य में वन महोत्सव के तहत बटुकों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Vijaydoot News

नैमिषारण्य (सीतापुर)। वन महोत्सव के अवसर पर नैमिषारण्य स्थित नारदनंद आश्रम के गुरुकुल बटुकों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बटुकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। गुरुकुल के बटुकों ने पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रधान विनीत मिश्रा, वन दरोगा दीपल शर्मा, अनुभव वर्मा, अनिल यादव सहित वन रेंज के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर लोगों से भी अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *