संत कबीर नगर में विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची प्रकाशित, 17 जुलाई तक मांगे गए सुझाव व आपत्तियां।

Vijaydoot News

संत कबीर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों एवं निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन कर उनकी प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के अंतर्गत 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद तथा 314-धनघटा (अजा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार इन मतदेय स्थलों की सूचियों का 04 जुलाई 2026 को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों (तहसील कार्यालयों), जिला निर्वाचन कार्यालय संतकबीरनगर तथा जनपद की वेबसाइट पर आमजन के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को प्रकाशित सूची के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव देना हो तो वह 17 जुलाई 2026 तक संबंधित तहसील कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से मतदेय स्थलों की सूची का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव एवं आपत्तियां समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *