सीतापुर में आधार सेवा केंद्र शुरू, नामांकन व अपडेट की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर।

Spread the love

सीतापुर। शहरवासियों को आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं अब एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी। नवीन चौक से लगभग 300 मीटर दूर हरदोई रोड स्थित जनता हॉस्पिटल के पास आधार सेवा केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है, जहां निर्धारित सरकारी शुल्क पर विभिन्न आधार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

केंद्र पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए नया आधार नामांकन पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी बिना किसी शुल्क के किया जा रहा है।

आधार सेवा केंद्र पर नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पते में संशोधन सहित डेमोग्राफिक अपडेट की सुविधा 75 रुपये के निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध है। वहीं फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस अपडेट जैसे बायोमेट्रिक संशोधन के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आधार कार्ड की ए-4 आकार की प्रिंट प्रति 40 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।

केंद्र पर दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, शिशुओं एवं बच्चों को नामांकन और अपडेट कार्य में प्राथमिकता दी जाएगी। यह आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *