रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मछरेहटा (सीतापुर)। दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार आजाद एवं राष्ट्रीय सचिव अनूप कुमार राजवंशी ने थाना अध्यक्ष मछरेहटा रजनीश कुमार वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा, सम्मान, सुगम सुविधाएं एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय सचिव अनूप कुमार राजवंशी ने थाना अध्यक्ष के कार्यों एवं नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनसे मिलकर सकारात्मक अनुभव प्राप्त हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष कलू अहमद ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है।
इस अवसर पर अनुज कुमार प्रजापति, विपिन कुमार राजवंशी, विनोद कुमार राजवंशी, रोशनी देवी मौर्य, सुदेश कुमार, रमेश कुमार, बृजमोहन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।