सीतापुर में 32.5 लाख पौधों के रोपण का महाअभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर हुआ वृक्षारोपण।

Spread the love

सीतापुर। जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत शनिवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत कटिया, विकास खंड मछरेहटा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, प्रभागीय निदेशक (सामाजिक वानिकी) नवीन खंडेलवाल, उपयुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पाण्डेय, एसीएफ विकास यादव, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार तथा विकास खंड की टीम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान गांव की महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे। प्रत्येक पौधे की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित ग्रामीणों को सौंपी गई, ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने कहा कि जो व्यक्ति जिस पौधे का रोपण करेगा, वही उसकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएगा।

बताया गया कि जिस भूमि पर वृक्षारोपण किया गया, उसे हाल ही में अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग ने वहां हरित क्षेत्र विकसित करने का निर्णय लिया।
जनपद के सभी 19 विकास खंडों में वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत लगभग 32.5 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में भागीदारी कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *