लखनऊ में ओवरस्पीड वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान, इंटरसेप्टर से काटे गए ऑनलाइन चालान।

Vijaydoot News

लखनऊ। यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बीमा अस्पताल के पास ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। यह अभियान पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीना त्यागी के निर्देश पर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मी फकीर आलम एवं अनिल कुमार ने बताया कि शहर में लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कई वाहन चालक तेज गति से वाहन चला रहे हैं। ऐसे चालकों के विरुद्ध टू-व्हीलर इंटरसेप्टर एवं स्पीड डिटेक्शन मशीन की सहायता से ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों को अभी भी यह जानकारी नहीं है कि इंटरसेप्टर वाहन द्वारा उनकी गति रिकॉर्ड कर स्वचालित रूप से ऑनलाइन चालान किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) रघुवेंद्र प्रताप सिंह तथा यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार सुबह से ही अभियान चलाकर ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि “सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा” है, इसलिए सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

Author

  • Pawan Rastogi

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
    समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *