संत कबीर नगर पहुंचे भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय; बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत।

Spread the love

संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को संत कबीर नगर में प्रथम आगमन हुआ। जनपद की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।

मंगलवार को जनपद की सीमा किया एजेंसी पर पूर्व विधायक जय चौबे हनुमान मंदिर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल मंझरिया पे विधायक गणेश चौहान, सोनी होटल पे विधायक अंकुर राज तिवारी जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विनोद राय का स्वागत किया।

इसके बाद जिले सभी ब्लॉक प्रमुख बाईपास पुल के नीचे उनका अभिनंदन किया। युवा मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। नगर के सरैया बाईपास तिराहे पर नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा के नेतृत्व में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विनोद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
विनोद राय ने कहा सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश नेतृत्व का सम्मान बनाए रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का आग्रह किया।

स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि संगठन के अनुभवी नेतृत्व के साथ कार्य करने का अवसर कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भविष्य में जिले की तीनो विधानसभा सीटों पर भाजपा विजय हासिल करेगी।

स्वागत करने वालों में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूरव सासद इनद्रजीत मिश्र,संजीव राय, रामललित चौधरी, शयाम करन सिह, मधुसुदन पाडेय, सिॅदारथ शंकर पाडेय, राकेश मिश्र, वृजनंदन, गंगाराम,ओमप्रकाश राय, अरविन्द सिह, संतलाल,दिनेश जगदंबालाल श्रीवास्तव, शेतभान राय, बद्रीप्रसाद यादव, सुनीता अग्रहरी, संगीता वर्मा उषा पांडेय, उर्मिला तिवरी, किरण, मोर्चा अध्यक्ष, विजयबहादुर सिंह, सर्वेश तिवारी, राजकुमार चौरसिया, अबरार, आनन्द गौड, शयाम नारायण, मंडल अध्यक्ष रामनैन, भगवानदास, कन्हैयालाल, बीरेन्द्र शुक्ला, राजू भारती, दीपक शुक्ला ,लालबहादुर अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *