आबकारी विभाग की छापेमारी, 225 किलो महुआ लहन नष्ट; छह लीटर कच्ची शराब बरामद।

Spread the love

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया और कच्ची शराब बरामद की।

जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद एवं क्षेत्र-2 मेंहदावल ने अपनी टीम के साथ ग्राम अशरफपुर, ग्राम अमाहवा तथा आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 225 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया। इसके अलावा 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *