श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, पुलिस अधिकारियों ने रथ खींचकर किया शुभारंभ।

Spread the love

मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड कॉलोनी से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया और पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष गूंजते रहे।

कॉलोनी के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह एवं राजेश बजाज के सानिध्य में आयोजित रथयात्रा का शुभारंभ आगरा रेंज के एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत, उनकी पत्नी, डीआईजी शैलेश पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी ने रथ के आगे पारंपरिक रूप से झाड़ू लगाकर एवं रस्सी खींचकर किया।

रथयात्रा मसानी, मंडी रामदास, चौक बाजार, छत्ता बाजार, होली गेट और भरतपुर गेट होते हुए पुनः राधा ऑर्किड कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया।

इस अवसर पर आर. राजा, विष्णु, रविलोचन दास, श्रीनिवास, श्रीराम पंडित, राकेश भाटिया, अशोक खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, हरीश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *