रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। देश के जाने-माने यौन रोग विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. शेख को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ‘बेस्ट सेक्सोलॉजिस्ट इन इंडिया-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 30 मई 2026 को मिशवा इंटरटेनमेंट द्वारा पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित ‘100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स 2026 अवॉर्ड’ समारोह के अंतर्गत संपन्न हुआ।
समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिनेता अरबाज खान ने डॉ. शेख को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करते समय सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अपने संबोधन में डॉ. शेख ने कहा कि उनका उद्देश्य आयुर्वेद को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाना है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग 40 वर्षों से वह आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्यरत हैं और इस दौरान अनेक जटिल रोगों के उपचार का अनुभव प्राप्त किया है।
डॉ. शेख ने कहा कि उन्होंने आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, लखनऊ, ग्वालियर, जयपुर, दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा सहित कई शहरों में अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया है, जहां योग्य चिकित्सक मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2002 में रोगियों को गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहार हर्बल फार्मेसी की स्थापना की गई थी। इस कार्य में उनके पुत्र डॉ. नाजिम अली शेख (बीयूएमएस) भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समारोह के अंत में डॉ. शेख ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान समाज और चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।