प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन, समय से पंचायत चुनाव कराने की मांग।

Spread the love

गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के भावी प्रधान प्रत्याशियों एवं जिला पंचायत पद के संभावित उम्मीदवारों ने अनंतपुर चौराहे पर बैठक कर सरकार द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने समय से पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ. सईद बाबू रहबर ने कहा कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और क्षेत्र में कई लोग पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। ऐसे में सरकार द्वारा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने से चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव में देरी होने से जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी बढ़ जाएगा, जिससे चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों का आर्थिक बोझ बढ़ेगा और उनकी राजनीतिक तैयारियों पर भी असर पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त कर समय से पंचायत चुनाव कराया जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

प्रदर्शन में रामरेखा, मजनू, पंकज यादव, श्रवण यादव, हरेंद्र, अनिल, नर्वदा यादव, गब्बू लाल प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *