दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

Vijaydoot News

मिश्रिख (सीतापुर)। कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ सीतापुर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिश्रिख तहसील में उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में महंगाई को देखते हुए दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाने, सभी पात्र दिव्यांगजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित रूप से विशेष शिविर आयोजित करने की मांग की गई। इसके अलावा दिव्यांगों से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर अनूप कुमार, सौरभ अवस्थी, राहुल मिश्रा, दीपक मिश्रा सहित कई दिव्यांगजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।