•कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- संगठन ने समर्पित कार्यकर्ता को दी बड़ी जिम्मेदारी, नेतृत्व में और सशक्त होगी भाजपा
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला इकाई द्वारा माँट विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी के सम्मान में बीते रविवार को मसानी लिंक रोड स्थित ओम पैराडाइज में भव्य आशीर्वाद एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भारी उपस्थिति ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश महामंत्री का दायित्व राजेश चौधरी के वर्षों के संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।





इस अवसर पर पूर्व विधायक कारिन्दा सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं विधायक श्याम सिंह अहेरिया तथा भाजपा ब्रजक्षेत्र महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश चौधरी का प्रदेश संगठन में दायित्व मिलना पूरे ब्रज क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव एवं निर्भय पांडे ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने किया।













समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्ना लाल गौतम, राजकुमार अग्रवाल, घनश्याम सिंह लोधी, निरंजन सिंह धनगर, राकेश चतुर्वेदी गुरुजी भाजपा महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, राम किशन पाठक, संजय शर्मा,ललित गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, दीपक गोला, अंकुर गुर्जर, कल्पना गर्ग , कुलदीप शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, चंद्रपाल गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे समारोह में संगठनात्मक एकजुटता, उत्साह और भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने योग्य रहा।