रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय।
महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजे जाने के लिए लावारिस हालत में रखी गई भारतीय यूरिया खाद की पांच बोरियां बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में सोनौली पुलिस सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार को पुलिस टीम ने नेपाल तस्करी के उद्देश्य से रखी गई भारतीय यूरिया खाद की 5 बोरियां (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद कीं।
इस मामले में थाना सोनौली पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। बरामद यूरिया खाद को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।
भारतीय यूरिया खाद – 5 बोरी (प्रत्येक 45 किलोग्राम)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अजय कुमार
कांस्टेबल पंकज सरोज
कांस्टेबल सुरेन्द्र भारद्वाज